पर्यवेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण,दिए निर्देश।

By:

On: Monday, February 21, 2022 5:53 PM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
क्षेत्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन २०२२ को लेकर प्रशासनिक चुनाव तैयारियां जोरों पर है।चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए कमर कस लिया है।

म्योरपुर क्षेत्र में बनाए गए मतदेय बूथ व मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सोमवार को पर्यवेक्षक आईएएस मृदुल कुमार महंता मौके पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया और संबंधितों को तमाम आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को पर्यवेक्षक मृदुल कुमार महंता ने म्योरपुर क्षेत्र के स्थानीय कस्बे सहित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज सहित बबनडीहा,देवरी,बलियरी,हरहोरी,कुंडाडीह आदि बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।श्री महंता ने बूथों पर बिजली,पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निर्देश संबंधितों को दिया।इस दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव,क्षेत्रीय लेखपाल सहित तमाम लोग मौजद रहे।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment