वैल्यूज़ वर्कशॉप में हिण्डाल्को सीएसआर के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

By:

On: Monday, February 21, 2022 1:03 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को में चल रहे वैल्यूज माह के अंतर्गत कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में सीएसआर विभाग से जुड़े वॉलन्टीयर्स के लिए वैल्यूज़ वर्कशॉप का आयोजन किया गया जहां उन्हें एबीजी ग्रुप के वैल्यूज- कर्तव्यनिष्ठा, जुनून, प्रतिबद्धता, एकजुटता एवं गति के महत्व को बताते हुए इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की भी प्रेरणा दी गई।

इस दौरान इन कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सी.एस.आर. विभाग के सहयोग से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एन. नागेश, विशिष्ट अतिथि क्लस्टर एच. आर. हेड जसबीर सिंह, एल्युमिना हेड एन. एन. राय, प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर ने आस-पास के ग्रामीणों एवं सी.एस.आर. विभाग के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान श्री नागेश ने कहा- मूल्य सामाजिक जीवन को संभव व श्रेष्ठ बनाने के लिये आवश्यक हैं। मूल्यों का अनुपालन ही विकास की धुरी है जिसे आत्मसात करके हम अपने जीवन में व्यापक परिवर्तन देख सकते हैं और सफलता के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने सीएसआर विभाग के सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों की प्रशांसा की और आगे भी इसी प्रकार से सीएसआर के माध्यम से जनसरोकार के कार्यों को उत्कृष्टता के शिखर पर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
वहीं श्री जसबीर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से एक सही फॉर्मूले के प्रयोग से कठिन से कठिन प्रश्न को हल किया सकता है उसी प्रकार सच्चे मूल्यों के माध्यम से हम अपने जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी को आसानी से हल कर सकते हैं। तत्पश्चात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मूल्यों को लेकर अपने- अपने विचार रखे। इस मौके पर जनसम्पर्क विभाग के संजय सिंह, सुरक्षा विभाग के राहुल सिंह, सीएसआर के अनुनय कुमार, प्रशान्त कुशवाहा, अंकित द्विवेदी, एचआर के देबाशीष नायक, निखिल गौरव आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया तथा ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के राजेश सिंह द्वारा किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने गुलालझरिया स्थित आदित्य बाल विद्या मंदिर का जायजा लिया वहां बच्चों से मुखातिब होकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment