सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में डॉ०प्रबोध कुमार सिंह जिला मुख्यायुक्त व काशी प्रसाद मौर्य जिला सचिव सोनभद्र के निर्देशन में अशोक स्काउट दल ” स्वतंत्र ” मुर्धवा, खाड़पाथर, रेणुकूट द्वारा 19 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक दो दिवसीय साप्ताहान्त शिविर (वीकेंड कोर्स) का आज दिनांक 20/02/2022 को किया गया भव्य समापन।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताड़क नाथ दुबे प्रधानाचार्य आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन बीजपुर ने सभी स्काउट छात्रों को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान अशोक स्काउट दल के स्काउट मास्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि साप्ताहान्त शिविर पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन अशोक स्काउट दल ” स्वतंत्र ” द्वारा किया गया।
इसमें अशोक स्काउट दल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए गए, जैसे:- नियम, प्रतिज्ञा, गाँठ फास बंधन, सिटी के संकेत, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार, ताली बजाना आदि विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही सभी बच्चों को हाइक पर भी यात्रा के लिए ले जाया गया, जहाँ सभी बच्चों ने प्राकृतिक छटा का अवलोकन किया और साथ ही प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया कि हम सभी अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेगें, कभी प्रकृति को नुकसान नहीं पहुॅचायेगे तथा इसे लोगों को भी बतायेगे।
पूरे स्काउट दल द्वारा समाज में झाड़ू लगाकर सफाई का भी आयोजन किया गया, जिससे लोगों को यह शिक्षा मिली कि हमें अपने आप ही अपने आस पास की साफ सफाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुश्री रविंद्र कौर सोखी (ए० एस० ओ० सी०), सुनील कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट, सैयद अनवर हुसैन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, रवि सिंह जिला युवा लीडर स्काउट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

