शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवां(अन्जानी) सोनभद्र में हुआ सप्ताहांत शिविर का समापन।

By:

On: Sunday, February 20, 2022 5:41 AM

---Advertisement---

सोनभद्र /उत्तरप्रदेश।

सोनभद्र उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में डॉ प्रबोध कुमार सिंह जिला मुख्यायुक्त व काशी प्रसाद मौर्य जिला सचिव सोनभद्र के निर्देशन में रिहंद स्काउट दल “स्वतंत्र” एनटीपीसी बीजपुर रिहन्द नगर द्वारा 19 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक दो दिवसीय सप्ताहांत शिविर (विकेंड कोर्स) का किया गया समापन।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री रामप्रकाश पाण्डेय प्रधानाचार्य शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र ने सभी स्काउट छात्रों को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने स्काउटिंग विधा के बारे में बच्चों से वार्तालाप किया एवं सहयोग तथा नि:स्वार्थ सेवा भावना की बात कही।


दो दिवसीय सप्ताहांत शिविर में रिहंद स्वतंत्र स्काउट दल के स्काउट मास्टर दीपक कुमार यादव ने सभी स्काउट छात्रों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जैसे शिविर के नियम, स्काउट नियम, स्काउट प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, गांठ, फाँस,बंधन, सिटी के संकेत, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार, ताली बजाना, दिशाओं का ज्ञान ,स्काउटिंग का इतिहास, तंबू निर्माण तथा बेडेन पावेल की पुस्तक स्काउटिंग फॉर बॉयज पर प्रकाश डाला। शिविर में स्काउट मास्टर के साथ-साथ समस्त छात्रों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा समाज में स्काउटिंग का प्रचार एवं राष्ट्र हित में सदैव सेवा हेतु तत्पर रहने के लिए संकल्पित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री रविंद्र कौर सोखी ASOC विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, सुनील कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त स्काउट, जनपद सोनभद्र, सैयद अनवर हुसैन ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षुओं को बधाई दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment