अशोक स्काउट दल “स्वतन्त्र” के दो दिवसीय साप्ताहान्त शिविर का हुआ उद्घाटन |

By:

On: Saturday, February 19, 2022 12:17 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद-सोनभद्र के बैनर तले अशोक स्काउट दल “स्वतन्त्र” मुर्धवा, खाड़पाथर, रेणुकूट द्वारा 19 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय साप्ताहान्त शिविर के प्रशिक्षण का आज शनिवार को आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन पुनर्वास प्रथम बीजपुर सोनभद्र उत्तर प्रदेश में उद्घाटन हुआ।

उद्घाटन में मुख्य अतिथि ताड़क नाथ दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में तीसरी बार साप्ताहांत शिविर के पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण का आयोजन अशोक स्काउट दल “स्वतंत्र ” द्वारा किया गया है। इसमें चार दर्जन से अधिक प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्काउट के शिक्षकों और दलों के सदस्यों के लिए आयोजित होता है, जिसमें प्रतिभागियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यूनिट लीडर शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि साप्ताहान्त शिविर (वीकेंड कोर्स) का प्रशिक्षण निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जायेगा, जो दो दिवसीय होगा साथ ही शैलेन्द्र ने यह भी बताया कि स्काउटिंग जीवन जीने की एक कला है , इसको अपने जीवन में सभी को अपनाने की जरूरत है।
विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शैलेन्द्र को इस कैंप को पूर्ण करने के लिए अपनी बहुत सी शुभकामनाये प्रेषित की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment