हिण्डाल्को हॉस्पिटल में वैल्यूज़ वर्कशॉप आयोजित।

By:

On: Monday, February 14, 2022 12:25 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में 14 फरवरी- हिण्डाल्को में आयोजित हो रहे वैल्यूज़ मंथ के अंतर्गत सोमवार को हिण्डाल्को हॉस्पिटल में चिकित्सकों एवं पैरामेडिक कर्मचारियों के लिए वैल्यूज़ वर्कशॉप का आयोजन किया गया।


 

हिण्डाल्को के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री एन0 नागेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्लस्टर एच0आर0 हेड श्री जसबीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्य वंदना से हुआ और इसके पश्चात आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा समूह मूल्यों के बारे में दिए गए संदेश को सुनाया गया। इस अवसर पर हिण्डाल्को हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भास्कर दत्ता ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों तथा पैरामेडिक टीम का स्वागत करते हुए हमारे दैनिक जीवन में वैल्यूज़ के महत्व पर प्रकाश डाला।


मुख्य अतिथि श्री एन0 नागेश ने कहा कि मूल्यों का अनुसरण करके ही जीवन में आगे बढ़ सकते है। मूल्य विहीन जीवन निरर्थक होता है। आदित्य बिड़ला समूह अपने मूल्यों के प्रति समर्पित है और इनसे किसी प्रकार का समझौता नही किया जाता।
विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह ने वैल्यूज़ के महत्व पर बोलते हुए कहा कि हम अपने जीवन में कितना भी आगे बढ़ जाये अपने मूल्यों पर अडिग रह कर ही इसे सफल बना सकते है।
अंत में सभी ने मिलकर आदित्य बिड़ला समूह के पांच मूल्यों को परिलक्षित करती पांच केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी व मूल्यों पर अडिग रहने का संकल्प लिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment