सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी विधायक हरिराम चेरो अपना दल एस पार्टी का दामन छोड़ बहुजन समाज पार्टी में हुए शामिल ।
दुद्धी विधानसभा 403 विधानसभा 2022 के चुनाव में बीएसपी से ठोकेंगे ताल । आपको बताते चलें कि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो 2017 में दूधी के कद्दावर आदिवासियों के नेता विजय सिंह गौड़ को 1085 वोटों से हराकर एनडीए समर्थित पार्टी अपना दल एस से जीत हासिल किया था और 5 सालों तक सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम किया लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव पार्टी से टिकट ना मिलने को लेकर बीएसपी का दामन आज थाम लिया ।
आज जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह गौड़ एवं बी सागर के द्वारा बीएसपी का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जिससे जनपद में चर्चा माहौल व चुनावी सरगर्मी दुद्धी विधानसभा 403 के लिए सभी पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों का नाम सामने आ चुका है लेकिन अभी तक बीजेपी के प्रत्याशी नहीं घोषित हुए अटकलें अभी भी लगी हुई है।

