राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन ।

By:

On: Saturday, February 12, 2022 11:54 AM

---Advertisement---

ओबरा/सोनभद्र।
(हाजी सलीम,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के ओबरा में आज 12 फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली महाविद्यालय के मुख्यद्वार से होते हुए अंबेडकर स्टेडियम से बाबा ऊन चौराहे होते हुए चढ्ढा मार्केट से सेक्टर- आठ होते हुए महाविद्यालय पहुंची, तत्पश्चात मतदाता जागरूकता पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ०अमूल्य कुमार सिंह ने किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को मतदान की महत्ता के बारे में बताया तथा कहा कि “मतदान करने अवश्य जाएं घर पर बैठकर आराम न करें” का संदेश दिया । आपने ऑनलाइन शिक्षा के बारे में भी बताया । महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ०राधाकांत पांडेय ने शिविरार्थियों को सही मार्ग पर चलने के लिए बताया व अपने मतदान के द्वारा सही राजा का चुनाव करें के बारे में बताया । महाविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ०संतोष कुमार सैनी ने शिविरार्थियों को मतदान के अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि लोगो को अपना मत अवश्य देना चाहिए । जिससे मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके । गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री उपेंद्र कुमार ने शिविरार्थियों को समय पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ० महीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ०विभा पांडेय , डॉ० किशोर कुमार सिंह , डॉ०विकास कुमार ,व प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रमोद कुमार केशरी उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment