सिंगरौली/ मध्यप्रदेश।
(वली अहमद सिद्दीकी,”प्रधान संपादक”)
मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली में 8 फरवरी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव रंजन मीना ने आठ आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं।
इन अपराधियों का संगरौली तथा सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं में एक वर्ष के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इन अपराधियों को सिंगरौली सहित सीधी रीवा जिलों की सीमाओं से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। प्रतिबंध की अवधि में इन आदतन अपराधियों को सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के बाद ही इन जिलों में प्रवेश मिलेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा अनावेदकों के विरूद्ध दर्ज अपराधों एवं उनके द्वारा लगातार बढती अपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर रखते हुये यह आदेश जारी किये गया है।जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कथित अपराधी लाल बाबू साहू पिता सेतलाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गनियारी, राम लल्लू साकेत पिता हंसलाल साकेत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम नंदगाव,थाना नवानगर, सुरेष चौरसिया पिता राम लल्लू चौरसिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम घोरौली कला थाना नवानगर, अनिल कुमार कुषवाहा पिता मुन्नलाल कुषवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नंदगाव थाना नवानगर, कन्हैया लाल जयसवाल पिता ददई जयसवाल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम उजैनी थाना बरगवा, संतोष साह पिता लालजी साह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खुटार थाना बैढ़न, सूरज साकेत पिता राम लल्लू साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नंदगाव थाना नवानगर,छत्रपति विक्रम सिंह उर्फ धन्नू पिता रूपनारायण सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम माजनखुर्द थाना नवानगर के विरूद्ध कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा जिला बदर का आदेश पारित किया गया है।
अब उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कही ये जिला बदर अपराधियों द्वारा उत्तरप्रदेश में आकर किसी प्रकार का चुनाव में खलल न डाल सके उसके लिए मध्यप्रदेश सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर और अनपरा पुलिस को इस पर खाश नज़र रखनी होगी ताकि ये उत्तरप्रदेश की सीमा में आकर, हो रहे विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की माहौल खराब ना कर सके।

