हिण्डाल्को प्रमुख एन. नागेश ने किया आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलाजी पार्क का दौरा।खून जाँँचने की अत्याधुनिक मशीन “हेमेटोलॉजी एनालाइज़र” का किया उद्घाटन

By:

On: Monday, February 7, 2022 11:33 AM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।

(सतपाल सिंह ,”क्राइम जासूस”)
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के सीओओ एन नागेश के साथ हिंडालको के उच्च अधिकारियों की एक टीम ने हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन करने हेतु आदित्य बिरला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क, म्योरपुर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, एन. नागेश ने टेक्नोलॉजी पार्क के चिकित्सालय में “एच&360 फुली ऑटोमेटेड हेमेटोलॉजी एनालाइज़र” का उद्घाटन किया । इस अवसर पर श्री नागेश ने बताया की उक्त एनालाइजर के लग जाने से ग्रामीण अंचल में मलेरियाए टाइफाइडए एनीमिया एवं प्लेटलेट की कमी से होने वाले विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु कंपलीट ब्लड काउंटए प्लेटलेट काउंट तथा विभिन्न 22 पैरामीटर्स की जाँँच बहुत ही कम रक्त के नमूने से सिर्फ एक मिनट में ही जांची जा सकती है । इस मशीन के लग जाने से आसपास के मरीजों को बहुत सुविधा होगी । श्री नागेश ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग इस प्रकार के और भी आधुनिक सुविधायें ग्रामीणों को प्रदान करती रहेगी जिससे उनका जीवन सुगम हो और उन्हें उनके घर के निकट ही अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर श्री नागेश ने संस्थान के क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, फैब्रिकेशन प्लांट हेड बी.जे. अलेक्जे़न्डर एवं प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर के साथ हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिकित्सालय में मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। तथा टेक्नोलाजी पार्क में चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों, कृषि संबंधित कार्यों एवं पशुधन विकास संबंधित कार्यों का निरीक्षण करके ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने बताया कि हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन, शिशु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कोविड टीकाकरण जैसे बहुत से कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रबंधक अनुनय कुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम मे इ.आर. विभाग के प्रमुख परणीत सिंह, पी.आर. एवं एडमिन विभाग के प्रमुख संजय सिंह, ग्रामिण विकास विभाग के राजेश सिंह, प्रशांत, अंकित, डॉ0 डी.पी. सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment