(सेराजुल हुदा “क्राईम जासूस”)
दुद्धी /सोनभद्र |
आज दोपहर बाद कचहरी के गेट पर दुद्धी बार संघ व सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं ने पुर्व चुनाव में सरकार के द्वारा किए गए वादे को याद दिलाते हुए जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर अपने आंदोलन को तेज किया |
वरिष्ठ अधिवक्ता व बार संघ दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा की हम लोग लगभग तीन दशक से दुद्धी को जिला बनाएं जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी मांगो पर सरकार द्वारा कोई विचार नहीं किया जा रहा | केवल आश्वासन देते हैं और जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करते इस प्रकार सरकार हम लोगों के साथ दोहरी नीति की चाल चल रही है जोकि अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव में वादा किया था की भाजपा की सरकार बनने पर दुद्धी को जिला घोषित किया जाएगा | लेकिन 4 साल पूरे होने के बाद भी आज तक इसका संज्ञान नहीं लिया गया | पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है इसके बावजूद दुद्धी को आज तक जिला न बनाना यहां के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है लोग मूलभूत समस्या से आज तक लड़ रहे हैं उनका सुनने वाला कोई नहीं है | इन्होंने जल्द से जल्द दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग सरकार से की है इस मौके पर सुरेंद्रदत्त उपाध्याय एडवोकेट, राकेश तिवारी एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट, जीवन राम एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट ,सूर्यकांत तिवारी एडवोकेट आशीष गुप्ता एडवोकेट, अमरावती देवी, अरुणोदय जौहरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |

