(सेराजुल हुदा,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी/ सोनभद्र ।
केतवाली दुद्धी मे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एडिशनल एसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने सर्किल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की क्राइम मीटिंग ली | उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार उनके – उनके क्षेत्रों में घटित अपराध व मुकदमे से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की |उन्होंने कहा कि हरहाल में आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो |
संबंधित थानों के थानाध्यक्ष गुंडे ,मवालियों के ऊपर कड़ी नजर बनाते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए | तथा वांछित अपराधियों के धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश दिए | वहीं जल्द से जल्द आम लोगों के असलहे को भी जमा कराए जाएं | इसके उपरांत एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने कस्बे में पैदल पुलिस टीम के साथ चक्रमण किया | इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव व थानाध्यक्ष दुद्धी राघवेंद्र सिंह सहित सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे |

