पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग गाढ़ा बैरियर के पास ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गयी ।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए आपको बता दें कि कार सवार राकेश सोनी पुत्र प्रेमचंद सोनी, कमलेश सोनी पुत्र प्रेमचंद सोनी, सूर्या सोनी पुत्र नाथुनी सोनी, मनीष सोनी पुत्र राकेश सोनी एवं विकास सोनी नवजीवन विहार विंध्यनगर मध्यप्रदेश के निवासी रेणुकूट की ओर जा रहे थे कि अचानक रेणुकूट की ओर से आ रही ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई बुरी तरह से घायल हो गए जिनको सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने तत्काल हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको वाराणसी रिफर कर दिया गया।


