म्योरपुर /सोनभद्र ।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पड़री निवाशी मुन्ना गुप्ता पुत्र स्वर्गीय चुलबुल गुप्ता जो अपने घर से नाव द्वारा पीपरी रेणुकूट में मजदूरी का काम करता है और शाम फिर नाव द्वारा घर वापस आ जाता है कल 11 को हर दिन की भांति काम कर लगभग 7:00 बजे नाव से घाट पर उतर कर लगभग 2 किलोमीटर घर के पहले दबंगों द्वारा रास्ते में घेर लिया गया और जानलेवा हमला कर दिया मुन्ना को मरा हुआ समझ दबंग लोग फरार हो गए ।
जब 1 घंटे बाद मुन्ना को होश आया तो वह घर पहुंच अपने परिजनों को पूरा वाक्य बताया इसी बीच दबंगों द्वारा घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे घायल व्यक्ति के भाई वासुदेव गुप्ता द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया 112 नंबर पहुंच पुलिस ने मुन्ना गुप्ता को म्योरपुर सरकारी हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया म्योरपुर थाना को सूचना दे दी गई है मामला का जांच कर पुलिस कार्रवाई में जुटी।

