रेणुकूट/सोनभद्र।
‘क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया’ द्वारा कोयम्बटूर में आयोजित 35 वें ‘नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वॉलिटी कॉन्सेप्ट-2021’ में हिण्डाल्को, रेणुकूट से चार क्वॉलिटी सर्किल टीमों ने ऑनलाइन प्रतिभाग कर तीन एक्सीलेंट एवं एक पार एक्सीलेंस अवार्ड जीत कर संस्थान को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ‘क्वॉलिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया’ की तरफ से किया गया था। इस बार हुए कन्वेंशन की थीम-‘इन्वॉल्विंग पीपलथ्रू क्वालिटी कॉन्सेप्ट टू मेक इंडिया ग्लोबल लीडर’ रखी गई थी।

‘क्वॉलिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया’ की ओर से 27 से 30 दिसंबर- 2021 तक आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में बड़ी संख्या में क्वॉलिटी कॉन्सेप्ट टीम्स ने प्रतिभाग किया था जिसमें एनटीपीसी, भेल, सेल, गेल, एचएएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल हुईं। हिण्डाल्को रेणुकूट से चारों क्वालिटी सर्किल टीमों के सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से ज्यूरी के समक्ष अपनी-अपनी केस स्टडी प्रस्तुत की।
अल्युमिना प्लांट ऑपरेशन की ‘‘दिशा ने एक्सीलेंट, रिडक्शन प्लांट के मेकेनिकल मेंटिनेन्स की ‘‘नवज्योति’’ ने पार एक्सीलेंस, फ्रेब्रिकेशन कास्ट हाउस की ‘समर्पित’ ने एक्सीलेंट तथा ब्वॉयलर एण्ड को-जनरेशन की ‘निरंतर टीम ने एक्सीलेंट अवार्ड प्राप्त किये।
दिशा टीम के सदस्यों- सुरजन प्रसाद, वकील प्रसाद, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, फैसिलिटेटर- मनीष अस्थाना तथा एस. श्रीधर, कॉर्डिनेटर- पीसी श्रीवास्तव, ‘‘नवज्योति’’ टीम के सदस्यों- आरसी राय, सुरेंद्र प्रसाद, एके सिंह, अनिल कुमार शाह, फैसिलिटेटर- उमेश मिश्रा तथा कॉर्डिनेटर- मुकेश सिंह, ‘समर्पित ‘टीम के सदस्यों में- रामनाथ गुप्ता, परमेश्वरनाथ श्रीवास्तव, गौतम, वीके पाण्डेय, उमेश मौर्या, फैसिलिटेटर- प्रशान्त गुप्ता तथा कॉर्डिनेटर- डीके दुबे, “संघर्ष” टीम के सदस्य़ों- रंजीत सिंह, मिलन कुमार, वीके चतुर्वेदी, विजय मल, फैसिलिटेटर- मनीष कुमार, कॉर्डिनेटर- आर. एस. तिवारी के सफल प्रयासों के चलते हिण्डाल्को रेणुकूट को एक बार पुन: गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
हिण्डाल्को ट्रेनिंग सेण्टर के क्वालिटी सर्किल टीम के केंद्रीय कॉर्डिनेटर एस.पी. जोश के संयोजन में हिण्डाल्को, रेणुकूट की चार टीमों ने कन्वेंशन में भाग लिया। इस विशेष उपलब्धि के लिए संस्थान के मुखिया एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने क्वालिटी सर्किल टीमों को बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिताओं में और भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

