रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा बिरला कार्बन से सीएसआर के तहत जनहित के काम कराने की माँग।

By:

On: Thursday, December 23, 2021 12:57 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।

(अनमोल सिंह, क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में स्थित बिरला कार्बन द्वारा रेलवे क्रासिंग के समीप पानी की टंकी लगाई गई थी जिससे आसपास के लोगों को पानी मिलता था , रेलवे लाइन के समीप यह पानी की टंकी होने के कारण रेलवे दोहरीकरण में उसे रेलवे द्वारा हटा दिया गया था। उसके बाद लोगों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। आज नगर पंचायत रेणुकूट के अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह द्वारा अपने लेटर पैड पर बिरला कार्बन के एचआर हेड के नाम एक अनुरोध पत्र बिरला कार्बन में उनके प्रतिनिधियों द्वारा सौपा गया और सीएसआर के तहत लोगों को पानी उपलब्ध कराने की माँग की गई।

इस माँग पत्र में मुर्धवा से लेकर हाईटेक तक लाइट की व्यवस्था करने, निकाय के झुग्गी झोपड़ी में सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, रोड पर पानी छड़काव के साथ-साथ गरीब व्यक्तियों के यहाँ शादी समारोह में पानी उपलब्ध करने के लियर टैंकर उपलब्ध कराने, गरीब व्यक्तियों के यहाँ शादी समारोह का आयोजन करने के लिए समुदायिक भवन का निर्माण कराने, झुग्गी झोपड़ियों में गरीब लोगों के समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराने एवं निशुल्क दवा वितरण करने, क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण देना जैसी माँगे उसमे शामिल है।
इस मेमो पर अब देखने वाली बात यह है कि अब बिरला कार्बन इन सभी मांगो पर क्या निर्णय लेती है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment