रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में हिण्डाल्को अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहा है। साथ ही खेलों के प्रति भी हिण्डाल्को का रुझान हमेशा से प्रगतिशील रहा है। इसी क्रम में वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल कोर्ट निर्माण के बाद बैडमिंटन कोर्ट का नवीनीकरण किया गया है।

हिण्डाल्को एडीएम कॉलोनी परिसर में नवीनीकृत बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन तरंगिनि महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नागेश व हिण्डाल्को संस्थान के सीओओ श्री एन. नागेश ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर श्री नागेश ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी क्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोर्ट एवं मैदान निर्मित किये जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं तरंगिनि महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश ने कहा कि कोई भी खेल हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ- साथ हमारे मन को भी मजबूत करता है। उनहोंने वहां मौजूद सभी से किसी भी एक खेल को अपने जीवन में शामिल करने का सुझाव दिया और खेल के जरिये खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प भी दिलाया।
इस मौके पर तरंगिनि महिला मंडल की पदाधिकारी रेखा ठाकुर, रितु झुनझुनवाला समेत वरिष्ठ अधिकारी बी.जे. एलेक्जेंडर. जे.पी. नायक, एन. एन. राय, विनोद ठाकुर, रवि गुप्ता, भास्कर दत्ता, परनीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरंजनालय के राजेश सिंह इंदौलिया का अहम योगदान रहा।

