आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

By:

On: Wednesday, December 1, 2021 3:33 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में प्रदेश सरकार के मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता छः समूहों तथा चार सदनों के अन्तर्गत आयोजित हुई जिसमें लगभग 50 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बहुत सुन्दर एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर सभी को अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों की ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कक्षा 12 की आरती सोनकर व यामिनी गाँधी को मिला, द्वितीय पुरस्कार कक्षा 10 की पिंकी सिंह व अल्का चौहान को तथा तृतीय पुरस्कार कक्षा 12 की भावना व अजमेरी को मिला।
शिक्षक सुरेश चन्द्र सिंह, गिरिजा शंकर द्विवेदी, सुनील कुमार तिवारी व सभाजीत यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया और सदैव इस तरह के आयोजनों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पधारे हिण्डालको संस्थान के प्रमुख एन0 नागेश ने छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन शिक्षिका मंजू बाला जिन्दल व कला विभाग के शिक्षक सत्येन्द्र सिंह द्वारा किया गया जिसमें शिक्षिका पूनम वार्ष्णेय के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment