पुलिस व प्रयास फाउंडेशन द्वारा मकरा में चलाया गया जागरूकता अभियान।

By:

On: Thursday, November 25, 2021 3:47 PM

---Advertisement---

मकरा /सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी थानां क्षेत्रान्तर्गत सिंदूर मकरा ग्राम पंचायत में अज्ञात बीमारी से लगातार हो रही मौतों को देखते हुए रक्तदाता समूह प्रयास व पिपरी थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा ग्रामीणों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता के मकसद से

गुरुवार को मकरा गॉव के स्कूली बच्चों के बीच एवम ग्रामीणों को केला व बिस्किट का वितरण करते हुए उनसे संवाद किया गया।

प्रयास फाउंडेशन के दिलीप दुबे ने बताया कि गुरुवार को प्रयास फाउंडेशन के सदस्यों और पुलिस की टीम द्वारा गाँव में पहुंच कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बांटी जा रही मच्छरदानी के साथ ग्रामीणों को बिस्कुट व केला का वितरण किया गया।समूह के संस्थापक दिलीप दुबे ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वे पानी को उबालकर पिएं ,और साथ ही अपने घर के आस-पास की गंदगी साफ करें ,उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जहाँ गंदगी रहती है वहीं पर मच्छर पैदा होते हैं, इसलिए गंदगी को साफ करने के साथ-साथ घर के आसपास पानी का जमाव भी बिल्कुल ना होने दे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment