म्योरपुर/सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
मंगलवार को डीएम सोनभद्र ने म्य़ोरपुर में बन रहे निर्माणाधीन हवाई पट्टी का निरीक्षण कर मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएम टीके शिबू सोमवार को म्योरपुर पहुंचकर निर्माणाधीन हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।
इस दौरान वन विभाग, राजस्व विभाग, बिजली विभाग, आदि के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे। डीएम टीके सिंह ने एअरपोर्ट के बाउंड्री वाल, पेड़ों की कटान सड़क डायर्वजन, रनवे निर्माण आदि की जानकारी ली तथा जल्द ही बाकी बचे कामों को पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने
कहा कि 2022 के पहले तिमाही तक एअरपोर्ट हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। विवादित भूमि को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले को भी जल्द सुलझा लेने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।
इस दौरान दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र कुमार यादव, एसडीओ कुंज बिहारी वर्मा,अधिशासी अभियंता पिपरी शुभेंदु शाह, हीरामणि वर्मा,लेखपाल अनिल मौर्या,एयरपोर्ट अथॉरिटी के विवेक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

