अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में रामलीला मैदान चोपन बैरियर मैरिज हाल में संपन्न हुआ । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में चोपन मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के विजय के लिए सभी कार्यकर्ता
अपने-अपने बूथ पर नव मतदाता एवं सदस्यता अभियान को गति दे तथा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं बैठक को मंडल प्रभारी अशोक मौर्य जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में विजय का मंत्र दिया बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल डॉक्टर सत्येंद्र आर्य दिव्य विकास सिंह डॉ सुरेंद्र मोर तेजवंत पांडे महेंद्र केसरी राजन
जयसवाल धर्मेंद्र जायसवाल मनीष तिवारी प्रदीप गिरी भगवानदास केसरी जिलाजीत यादव सुदामा गोड बुधीराम राजू चौरसिया रामकुमार सोनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।

