प्रोफेसर डॉ जगजीत हत्याकांड का पुलिस जल्द करेगी पर्दाफाश, कातिल होगा सलाखों के पीछे।।

By:

On: Saturday, November 13, 2021 2:16 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र|
(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी में हाई प्रोफाइल मर्डर भाऊ राव देवरस पीजी कालेज के असिस्टेंटेंट प्रोफेसर डॉ जगजीत सिंह हत्याकांड का पुलिस लगभग खुलासा करने के करीब है,पुलिस सूत्रों की माने तो यथाशीघ्र इसका खुलासा हो सकता है|

पुलिस लगभग लगभग मामले को खुलासा करने के करीब है|इसके लिए एसओजी व स्वाट व सर्विलांस टीम पिछले तीन दिनों से दुद्धी में डेरा जमाए हुए है ,प्रकरण में कई संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर गहन व सख्ती से पूछताछ कर रही है | इस मामले में मृतक के पत्नी से भी पुलिस पूछताछ कर बयान दर्ज किए है वहीं प्रोफेसर की दोनों बच्चियों से भी एसओजी ने घटना के बावत अलग- अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया है |गुरुवार को स्निफर डॉग ने प्रकरण में कई अहम सुराग पुलिस को दिए थे ,उसके निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच से प्रोफेसर का खून से सना लोअर बरामद किया था ,वहीं डॉग स्कवाएड एक कमरे में जाकर रुक गया इसके बाद दीवार तोड़ा गया तो वहां मकान के पीछे से खून से सना एक टीशर्ट भी बरामद किया था|इसके बाद पुलिस ने अपना जांच का दायरा बढ़ा दिया | पुलिस मृतक व उसकी पत्नी की मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट की जाँच कर रही है और घटना के दिन व जिन नम्बरों पर बार बार बात हुई है उन नम्बरों को भी ट्रेस कर रही| कुल मिलाकर जिले भर की पुलिस की विशेष टीम मामले को खुलासा करने के लिए लगी हुई है और वह निष्कर्ष तक पहुँचने से चंद कदम ही पीछे है| पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने बताया कि हत्याकांड का यथाशीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा ,इसके लिए जिले भर की टीम लगी है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment