2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर हर पोललिंग बूथों पर मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने,मतदाता पहचान पत्र में संसोधन के लिए लग रहा है कैम्प।

By:

On: Friday, November 12, 2021 11:26 AM

---Advertisement---

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सारी पार्टियां मैदान में उतर कर अपने अपने प्रचार का बिगुल फूक चुकी है । सारा चुनाव मतदान पर ही निर्भर रहता है और मतदान मतदाता सूची के आधार पर होता है । इसी के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहाँ आप अपना वोट डालते हैं

वहाँ पर आगामी 13-11-2021 शनिवार,21-11-2021 रविवार व 27-11-2021 शनिवार*
तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है या नहीं, यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।


नए मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने व
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए निम्लिखित कागजात साथ लेकर जाएं ।

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी। आयु
18 वर्ष की होनी चाहिए) या
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
आपको बताते चले कि दिए गए दिनांको पर पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ. बैठेंगे।
हर एक मतदाता को अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर चैक कर लें, यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है, तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment