खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी करने वाले पाँँच सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे।

By:

On: Saturday, November 6, 2021 9:40 AM

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्रान्तर्गत मुर्द्धवा खाड़पाथर में खड़े वाहनों से डीजल  चोरी की खबर आये दिन सुनने को मिलती थी ,जिसको पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेते हुए 5 शातिर डीजल चोर को चोरी के डीजल एवम एक बोलेरो के साथ रेणुकूट पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे।

जिनके पास से 2 जरिकेन तेल बरामद किया गया ।बरामद जरिकेन में एक मे 30 लीटर डीजल एवम दूसरे में 70 लीटर डीजल व एक खाली जरिकेन, एक पीली पाइप, लोहे का पाना, एक टी टाईप छड़, दो बैटरी , एक बोलेरो वाहन संख्या UP64AT 1762 जिसमे तेल लदा था बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वारंटी,वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन मे व पिपरी एसएचओ अजय सिंह के निर्देशन मे रेणुकूट चौकी इंचार्ज मनीष द्विवेदी मय हमराही दिवाकर सिंह,सुनील कुमार सरोज,बृजेश यादव,अजीत मौर्या चौकी,राम निवास यादव द्वारा मुर्धवा मोड़ के पास से स्थानीय पे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 136/2021 आइपीसी की धारा 379 से सम्बन्धित चोरी के 2 जरिकेन में कुल 100 लीटर डीजल सहित व एक खाली जरिकेन, एक पीली पाइप, लोहे का पाना, एक टी टाईप छड़, दो अदद बैटरी बरामद की गयी व उक्त चोरी गये डीजल के परिवहन में उपयोग में लायी गयी बोलेरो UP64AT 1762 जिसका नम्बर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया जा रहा था। फर्द बरामदगी के आधार पे मुकदमा अपराध संख्या 137/2021 अन्तर्गत आइपीसी की धारा 379/ 411/ 413/ 414/ 419/ 420/467/468/471 का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया । इनके गैंग में चार पांच लोग और होने की संभावना जताई जा रही है जिनकी पुलिस कर रही है तलाश।

*गिरफ्तार आरोपी*
1 राजकुमार गुप्ता पुत्र सुकर गुप्ता निवासी सूपाचुआ थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 39 वर्ष
2 आदर्श कुमार गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
3 बबलू अगरिया पुत्र पहलू अगरिया निवासी उपरोक्त उम्र 32 वर्ष
4 रामधनी अगरिया पुत्र रामसुभग अगरिया निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष
5 उदय राज अगरिया पुत्र लक्ष्मण अगरिया निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment