बभनी/सोनभद्र।
रवि शंकर/राम कुमार “क्राइम जासूस”
जनपद सोनभद्र के बभनी में आधार कार्ड का कार्य बंद हो जाने के कारण यहाँ की जनता को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना करना पड़ रहा है ,।
लोगों को अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के लिए 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करके तहसील मुख्यालय दुद्धी या रेणुकूट अथवा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर जाना पड़ रहा है लोगों को आने जाने में बस का किराया व अन्य 200 से ₹300 खर्च करने पड़ जा रहे हैं साथ ही दिन भर का समय नुकसान हो रहा है। स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म भरवाने में हुए आधार कार्ड में त्रुटियों के संशोधन हेतु काफी मशक्कत.का सामना करना पड़ रहा है, बभनी ब्लाक में दो से ढाई लाख जनसंख्या के बावजूद एक भी आधार सेवा केंद्र चालू नहीं है। क्षेत्र के लागों द्वारा अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने का अनुरोध करते हुए माँग किया है की अगर कोई आधार कार्ड के लिए नियुक्त नही है तो किसी को नियुक्त किया जाए और अगर कोई नियुक्त है तो उसे आधार कार्ड का काम करने के लिए निर्देशित किया जाए ताकि आधार की सेवा मिल सके और हो रही दिक्कतो से निजात मिल सके।

