जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा पिछले दिनों हिदायत के पश्चात चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान ,किया चलान।

By:

On: Saturday, October 23, 2021 2:26 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 23.10.2021 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 124 वाहनों का ई-चालान किया गया ।

इस दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए नम्बर प्लेट सही न पाये जाने पर,सही तरीके से न लगाये जाने पर, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने पर, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर, मोडिफाइड साइलेंसर , प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने आदि प्रकरणों में चालान किया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बंध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

इससे पूर्व भी रॉबर्ट्सगंज में यातायात प्रभारी श्री राजेश सिंह के द्वारा बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी होने पर उनको हाथ जोड़ कर यातायात नियमो का पालन करने का आग्रह करते हुए हिदायत दिया गया था ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment