रेनूकूट/सोनभद्र।
उत्तर मध्य क्षेत्र सांकृतिक केंद्र प्रयागराज जो कि सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था है के द्वारा जिला प्रशासन एवम हिंडालको रेनूकूट की तरफ से गुरुवार को हिंडालको रेणुकूट स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रामलीला परिसर में विंध्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंडाल्को प्लांट हेड बीजे अलेक्जेंडर रहे , जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में आए 4 जिलों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीत लिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हरियाणा मध्यप्रदेश में झारखंड से आए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपने सांस्कृतिक कार्य के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जिला सोनभद्र से सटे झारखंड प्रांत के कलाकारों की टोली ने पौराणिक कथाओं को छऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। झारखंड के लोक कलाकारों ने ढोल नगाड़ा में शहनाई की जुगलबंदी पर छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें आदि शक्ति मां दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच भयंकर महासंग्राम को दिखाया गया।

छाऊ नृत्य में लोक कलाकारों ने अपनी सामरिक भाव भंगिमा और मनमोहक नृत्य का मिश्रण करते हुए नगाड़े की ध्वनि, हाथ से बनाई जाने वाली बेलनाकार मांदर, धक, दमसा मदना, भेवरी, आनंद लहरी, तुल्ला व्यंग्य बंसी शंकरा तथा थाल घंटा कदरी और ग्रुपी जंतर पर धमकते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के कलाकारों ने कोरिया, पनिहारी, घूमर नृत्य तथा उत्तर प्रदेश के मथुरा के कलाकारों ने मयूर नृत्य, ब्रज के रास फूलों की होली। सोनभद्र के कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर हिंडालको संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

