देश को मिला 100 करोड़ वैक्सीन का सुरक्षा कवच स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया अभिनंदन व सम्मान।

By:

On: Thursday, October 21, 2021 10:41 AM

---Advertisement---

 

रेनुकूट। सोनभद्र।

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत ने गुरुवार को अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। आज देश में कोविड वैक्‍सीन की डोज का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो गया है। 6 अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ था। सबसे अधिक कोरोना टीका लगाने में शीर्ष पांच राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने 100 करोड का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। इस मौके पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर रेणुकूट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरी पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राज वर्मा व मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह रानू ने कहा कि कोरोना पर यह विजय करोड़ों भारतीयों की विजय है। यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व एवं लाखों वैज्ञानिकों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का नतीजा है कि हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर सुनील दुबे, आशुतोष पांडे, अजीत गुप्ता, सुनील रुद्र, गीता सिंह, बृजेश सिंह, संकल्प, पवन सिंह व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment