(दुद्धी/ सोनभद्र )
(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
महावीर सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर दुद्धी में आज दिनांक 19- 10 -2021 को संस्कृति ज्ञान परीक्षा में समाज के अन्य प्रबुद्ध वर्गों को सहभागिता कराने के लिए एक बैठक आहूत की गई जिसमें विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी ,विद्यार्थी परिषद ,भारती जनता युवा मोर्चा, पुरातन छात्र ,अभिभावक, अधिवक्ता ,चिकित्सक एवं अध्यापक वर्ग के सभी प्रमुख बंधु उपस्थित थे।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवेशिका एवं चतुर्थी से इंटरमीडिएट तक छात्र /छात्राओं के लिए परीक्षा में सम्मिलित कराने का एक अभियान चलाने का संकल्प लिया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी द्वारा परीक्षा का उद्देश्य, परीक्षा तिथि , परीक्षा आयोजित संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया गया। सभी लोग अपना -अपना वक्तव्य दिए।
मनोज एडवोकेट द्वारा सामाजिकता एवं संस्कृति के बारे में बोध कराया गया। नंद लाल एडवोकेट(जिला सह संघ चालक) जी द्वारा अपने समाज के बंधुओं को भी पंजीकरण कराने के लिए आगे आने का सुझाव दिया गया साथ हीं भारतीय संस्कृति पर वक्तव्य देते हुए पंजीकरण में अपना योगदान देने के पश्चात सभी लोगों से 10 -10 अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को परीक्षा समारोह में सहभागिता कराने का आग्रह किए । सभी वर्गों का प्रमुख और सह प्रमुख बनाए गए। आयोजन को विस्तार रूप देने के उद्देश्य से 4 श्रेणी में विभक्त किया गया जिसके प्रमुख भी निर्धारित किए गए । प्रथम श्रेणी में नवम से द्वादश तक के विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी स्नातक परास्नातक के विद्यार्थियों, तृतीय श्रेणी में समाज के प्रबुद्ध लोग, चौथी श्रेणी अन्य विद्यालय को रखा गया ।इस बैठक में अन्य विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे जो अपने यहां चतुर्थी से इंटरमीडिएट तक पुस्तकों को मंगाकर परीक्षा में सम्मिलित कराएंगे ऐसा भी निर्णय लिया गया ।बैठक में उपस्थित सभी लोग कार्यक्रम के आयोजक घोषित किए गए।25 -10-2021 तक 10 -10 लोगों की सूची व शुल्क जमा करने का निर्णय लिए। पंजीकरण के लिए नाम, पिता नाम, पता ,मोबाइल नंबर और पद सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी में कार्यालय प्रमुख राजू आचार्य जी के पास जमा करा कर पंजीकरण कराने की सूचना दी गई ।इस बैठक में परीक्षा आयोजन कर्ता के प्रमुख और सहप्रमुख अधोलिखित इस प्रकार बनाए गए – नवम से द्वादश तक प्रमुख – डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया ,सह प्रमुख – नीरज गुप्ता (जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद )स्नातक/ स्नातकोत्तर प्रमुख -पीयूष एडवोकेट, सह प्रमुख- कुंदन जी (मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) समाज के प्रबुद्ध वर्ग प्रमुख- राकेश श्रीवास्तव एडवोकेट , सहप्रमुख – विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट , अन्य विद्यालय -1-विवेक (विद्यार्थी विस्तारक पूर्णकालिक) 2- जगत नारायण प्राध्यापक, 3- राजेश्वर श्रीवास्तव ( प्रबंधक सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी)4- अनिल तिवारी (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर दुद्धी )निर्धारित किए गए। नंद लाल जी एडवोकेट जिला सह संघचालक , अमरनाथ जायसवाल जी नगर सह संघ चालक, कन्हैया लाल अग्रहरि जी समाज सेवी, मनोज मिश्रा जी एडवोकेट, अरुणोदय जौहरी( जिला समरसता प्रमुख ) एवं अभय सिंह समाज सेवी, कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में निर्धारित हुए। पत्रकारिता के प्रमुख श्री देवेस मोहन एवं श्री जितेंद्र चंद्रवंशी निर्धारित हुए। सभी आगंतुक बंधु 10-10 लोगों को परीक्षा में सहभागिता कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए। कल्याण मंत्र के पश्चात बैठक संपन्न हुई।

