35 वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष बने सुमित सोनी ||

By:

On: Tuesday, October 19, 2021 2:57 PM

---Advertisement---

( सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र |

स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद शमीम अंसारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के बीच एक बैठक संपन्न हुई | बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार सुमित सोनी को टाउन क्रिकेट क्लब का अध्यक्ष चुना गया | बैठक में भूतपूर्व क्रिकेटर महबूब खान व सलीम खान ने वहां उपस्थित सदस्यों से कहा की इस वर्ष संभवत जनवरी में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकता है इसलिए इस टूर्नामेंट को कम समय में संपन्न कराना होगा |

इस प्रस्ताव पर वहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने अपनी सहमति जाहिर की |इस प्रकार से 35 वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट संभवत 7 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर के बीच संपन्न होगा | जिसमें कुल18 टीमें प्रतिभाग करेंगी | बैठक में सचिव जबीं खान, गौरव सोनी, अंकुर बच्चन, रिजवानुउद्दीन ( लड्डन), भोला, श्रीजन, पीयूष, धीरज कुमार, अमर, अनुज कुमार, आर्यन, निरंजन, निशांत मोहन, धर्मू, निशू, चेतन, इरफान, रेहान, एनुल सहित अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले इकबाल कुरैशी मौजूद रहे |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment