रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को रेणुकूट के स्टाफ क्लब में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ हिण्डाल्को के सी.एच.आर.ओ. समिक बसु तथा हिण्डाल्को संस्थान के सी.ओ.ओ. एन. नागेश ने किया। इस दौरान मैत्री मैच खेला गया जिसमें रेड बुल्स टीम का मुकाबला ब्लू ब्लास्टर की टीम के साथ हुआ।

हिण्डाल्को रेणुकूट में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड की जरूरत को देखते हुए कंपनी द्वारा नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया। इस मौके पर श्री नागेश ने कहा कि कॉलोनी में कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों हेतु कई खेलों के लिए ग्राउंड एवं कोर्ट मौजूद हैं जबकि बीते कई सालों से बास्केटबॉल कोर्ट की जरूरत महसूस की जा रही थी। फलस्वरूप स्टाफ क्लब में बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया गया है। वहीं श्री बसु ने कहा कि इस कोर्ट के बनने से अब बास्केटबॉल खिलाड़ियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। इस मौके पर रेड बुल्स तथा ब्लू ब्लास्टर के मध्य खेले गए मैच में रेड बुल्स ने ब्लू ब्लास्टर को 20-12 से मात दी।
इस मौके पर हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एचआर हेड जसबीर सिंह, प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर, रिडक्शन हेड जगन्नाथ नायक, फैब्रिकेशन हेड बी.जे. एलेक्जेंडर, एफ.एण्ड.सी हेड संजीब राजदेरकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बास्केटबॉल खिलाड़ी व सीमित संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

