रामलीला के पंचम दिवस का मंचन देख भाव विभोर हुए भक्तगण।

By:

On: Wednesday, October 13, 2021 12:21 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में रामलीला मंचन के पंचम दिवस का शुभारम्भ हिंडाल्को वित्त विभाग प्रमुख संजीब राजदेरकर ने श्री गणेश पूजन व श्री राम आरती के साथ किया।


रामलीला के पाँचवे दिन का प्रमुख दृश्य इस प्रकार रहा- गंगा किनारे श्री राम ने केवट को गंगा पार करवाने के लिये कहा, निश्छल भक्त केवट ने भगवान से पैर धोकर ही गंगा पार करने का हठ किया तथा श्री राम ने प्रसन्न होकर अनुमति दी, केवट ने चरण धोकर चरणामृत का पान किया तथा भक्तिमय संगीत ” केवट रे बड़ भागी तोहरी नैया, आज तोरी नैया में विराजे भवसागर के खिवैया” के साथ श्री राम, सीता तथा लक्ष्मण को गंगा पार करवाया।

माता सीता ने रामजी के माध्यम से केवट को उतराई में अंगूठी देनी चाही, परंतु केवट ने भगवान से कहा, ‘प्रभु आज मैंने आपको गंगा पार करवा दी और जब मैं आपके घाट अर्थात भवसागर रूपी घाट पर आउ तो मुझे भी पार लगा देना। महांमत्री सुमंत, राम को लिए बिना वापस अयोध्या लौटे तो महाराज दशरथ बहुत दुखी हुए और बिलख-बिलख कर पुत्र राम के वियोग में अपने प्राण दे दिए। लीला का प्रसारण यूट्यूब चैनल “Hindalco ramlila parishad ” पर प्रसारण सांय 7 बजे लगातार लाइव हिंडालको रामलीला मैदान से जारी है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment