रेणुकूट में सवारियों से भरी मालवाहक वाहन और ट्रेलर में हुए जोरदार टक्कर।

By:

On: Wednesday, October 13, 2021 8:47 AM

---Advertisement---

पिपरी/सोनभद्र ।

जनपद सोनभद्र के   पिपरी थाना  क्षेत्र अंतर्गत मुर्द्धवा-बीजपुर मार्ग पर आज यानी 13 अक्टूबर को सुबह हुए एक हादसे में मालवाहक वाहन पर सवार कई मजदूर घायल हो गए,टक्कर इतनी तेज हुई जिससे हादसे के बाद वाहन चालक मनोज उसी में फस गया।

जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बुधवार की सुबह म्योरपुर क्षेत्र के कई गांव से श्रमिकों को लेकर एक मालवाहक वाहन रेणुकूट आरहा था।रेनूकूट स्थित मुर्द्धवा मोड़ से कुछ पहले ये हादसा हो गया ।आप को बतादे की दुद्धी में लौवा नदी पर विगत माह पूव पूल पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया ,जिसके बाद दुद्धी से हाथीनाला रुट बड़ी गाड़ियों की लिए बंद कर दिया गया है ,जिसके कारण सारी गाड़िया दुद्धी से आश्रम मोड़ होते हुए मुर्द्धवा मोड़ होकर वाराणसी की ओर जाती है,    झारखंड, छत्तीसगढ़ एमं बीजपुर की सारी गाड़ियों का  लोड इसी रुट पर पड़ने के कारण इस रूट पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है,ऐसे ही जाम में आज  मुर्द्धवा से कुछ पहले श्रमिकों से भरी मैजिक वाहन को आगे और पीछे से ट्रेलर ने धक्का मार दिया जिससे चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर मौके पर पहूँची पिपरी पुलिस द्वारा घायलों  को 108  एंबुलेंस की सहायता से  अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में घायल कुंदन 25 वर्ष निवासी गंभीरपुर, शंकर 42 वर्ष निवासी सोढो, वीरेंद्र 21 वर्ष, आलोक 20 वर्ष निवासी किरवानी, सुनीता 40 वर्ष, कांति 50 वर्ष, लीलावती 52 वर्ष आदि सभी घायल निवासी झारो तथा चालक मनोज 32 वर्ष निवासी जामपानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment