शष्ठी बोधन के साथ हिण्डाल्को के मिताली क्लब में दुर्गापूजनोत्सव का शुभारंभ ।

By:

On: Tuesday, October 12, 2021 10:58 AM

---Advertisement---

रेणुकूट /सोनभद्र।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हिण्डाल्को, रेणुकूट में मिताली क्लब द्वारा इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का पूजन महोत्सव हिण्डाल्को प्रबन्धन के सहयोग से पूरे भक्तिभाव से आयोजित किया जा रहा है। पण्डाल में माँ दुर्गा की सुन्दर प्रतिमा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमायें स्थापित की गई है।
शष्ठी के अवसर पर माँ दुर्गा की प्राणप्रतिष्ठा के साथ हिण्डाल्को में दुर्गापूजनोत्सव का आगाज हो गया।

मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एच.आर. हेड श्री जसबीर सिंह, श्रीमती सीमा मल्होत्रा, रिडक्शन प्लांट हेड श्री जे.पी. नायक, वित्त एवं वाणिज्य प्रमुख संजीब राजदेरकर, फैब्रिकेशन के सुनील सिंह एच.आर. के राजीव झुनझुनवाला, सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, मिताली क्लब के अध्यक्ष तापस चैधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं मिताली परिवार के सदस्यों ने सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए श्रद्धाभाव के साथ आरती कर दुर्गोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जसबीर सिंह ने रेणुकूट वासियों एवं हिण्डाल्को परिवार को दुर्गा पूजा , नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दीं तथा मिताली क्लब के सभी सदस्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष छोटे पैमाने पर ही सही परन्तु मिताली क्लब ने अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए दुर्गापूजा का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में कोई मुख्य अतिथि नहीं होता, मैं यहां माँ के भक्त के रूप में उपस्थित हुआ हूं और माँ से यही दुआ करता हूं कि हम सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने जनमानस हेतु मंगल कामना व संस्थान की प्रगति तथा देश में शांति व समृद्धि की प्रार्थना करते हुए आशा व्यक्त की कि शक्ति स्वरूपा माँ की अनुकंपा से विश्व जल्द ही कोरोना से मुक्त होगा और हम सब एक बार फिर से उसी भव्य परम्परा के साथ अपने सभी त्योहार मना सकेंगे। इस अवसर पर मिताली परिवार के बच्चों ने बहुत ही आकर्षक महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रारम्भ में मिताली क्लब के अध्यक्ष तापस चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए दुर्गा पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव पोल्टू चट्टोपाध्याय ने पांच दिनों तक चलने वाले पूजनोत्सव के विभिन्न आयोजनों के बारे में जानकारी दी। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment