छात्रा के चेहरे खुशी के मारे खिल उठे दिया दिल से धन्यवाद कहा आगे पढ़कर देश की सेवा करूंगी।।
(दुद्धी/ सोनभद्र )
(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज लीलासी म्योरपुर में कक्षा 11 में अध्ययन करने वाली कलावती पुत्री गणेश निवासी ग्राम भीसुर सुंदरी जो एक ग्रामीण किसान की पुत्री है। इच्छा पढ़ने की थी परंतु गरीबी व लाचारी बेबसी के कारण पढ़ने में दिक्कत हो रही थी और जिसकी इच्छा पूरी नही होती नजर आ रही थी। दिनाँक 4 अक्टूबर को एस ओ विंढमगंज सूर्यभान अपने ड्यूटी के दौरान दुद्धी आये हुए थे। सुरेश बुक डिपो के पास उक्त छात्रा किताब व कापी देखकर लाचार होकर वापस चली जारही थी उसी दुकान के बगल में बैठकर अपनी ड्यूटी दे रहे विंढमगंज थानाध्यक्ष ने जब उक्त छात्रा को हैरान व परेशान होकर लाचार देखा तो उन्होने पूछा कि बेटी क्या परेशानी है बताओ, यह सुनकर छात्रा फफक कर रोने लगी रोते हुए छात्रा ने बताया कि मेरी इच्छा पढ़ाई करने की है मगर मेरे घर की स्थिति व हालात ठीक नहीं है, जिस लाचारी के कारण पिता की आर्थिक स्थिति ठीक ना होनेे के कारण असमर्थ हो जा रहे हैं पिता द्वारा कहा गया कि कुछ करके आगे की पढ़ाई चालू रखूंगा, यह सुनकर थानाध्यक्ष विंढमगंज भावुक हो गए और कहा कि तुम सारी किताब कॉपी व बैग खरीद लो जो तुम्हारे पढ़ने योग्य हो।
उक्त छात्रा ने अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के दृष्टिगत कॉपी, किताब, कलम, बैग ले लिया और थानाध्यक्ष विंढमगंज को ढेर सारा धन्यवाद देते हुए अपने घर के लिए प्रस्थान कर गयी। वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि बेटी मेरा फोन नंबर ले लो जब भी पढ़ाई संबंधी कोई भी दिक्कत या आवश्यकता होगी हमें अवश्य फोन कर लेना ।पढ़ाई में कोई लापरवाही मत करना और पढ़ लिख कर क्षेत्र का नाम वह अपने माता पिता का नाम उज्जवल कर देश की उन्नति में अपना सहयोग देना।थानाध्यक्ष द्वारा उक्त दुकानदार के द्वारा दिए गए पठन-पाठन सामग्री का भुगतान स्वयं किया गया ।

