सोनभद्र। लखीमपुर में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चार किसानों की केंद्रीय राज्य मंत्री के समर्थकों के वाहन द्वारा रौंदकर की गई हत्या के के विरोध में आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ता जिलाप्रभारी जयशंकर पांडेय व जिलाध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करके महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन का संचालन जिलामहासचिव रमेश गौतम ने किया।
*जिलाप्रभारी जयशंकर पांडेय ने कहा* अन्नदाता किसानों के हत्यारों को फांसी देनी चाहिए, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी और केशव प्रसाद मौर्या का तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए।
*जिलाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा* मिट्टी को रौंदकर सोना बनाने वाले को भाजपा गाड़ियों से रौद रही है। सुन लो बेईमानो, किसानों पर गाड़ियां चलवाकर उनकी मांग को नही दबा पाओगे। यही किसान तुम्हारी सत्ता अहंकार को जरूर कुचलेगा।
*जिला महासचिव रमेश गौतम ने कहा* केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी जिनके बेटे ने किसानों की हत्या की है, मंच से बयान देते है मैं सिर्फ मंत्री या संसद नही है, कुछ और है किसानों को सुधार देंगे। यह साबित करता है भाजपा की सोची समझी नीति थी।
*मीडिया प्रदेश सचिव सुजीत रॉय ने कहा* भाजपा मंत्रियों में तालिवानी क्रूरता भरी है,किसानों की हत्या करते हैं, बहन बेटियों के पहनावे पर आपत्तिजनक बयान देते हैं।
*अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रिज़वान खान ने कहा* इनके अहंकार और क्रूरता से साबित हो चुका है आजादी के 75 साल बाद भी देश में काले अंग्रेजो का ही शासन है।
*किसाननेता राम नरेश पटेल ने कहा* भाजपा की सोची समझी चल है, किसानों के बलिदान को जनता भूलेगी नही
आज इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे,शम्भूनाथ सदर ब्लॉक अध्यक्ष, शिशिर त्रिपाठी जिलाउपाध्यक्ष, सुरेश शुक्ला, समीर खान,विवेक कुमार,पप्पू पटेल,रामधनी,त्रिवेणी, संजीव, विनय, डॉ राकेश रोशन, राजू सोनकर,आलोक श्रीवास्तव सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष आदि।
*आम आदमी पार्टी ने किसानों की हत्या के विरोध में किया धरना प्रदर्शन किया सौंपा ज्ञापन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 5, 2021 2:32 AM
---Advertisement---

