रेणुकूट/सोनभद्र।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं और पूर्व प्रधानमंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री जी की 117वीं जयन्ती एवं हिण्डाल्को पुस्तकालय स्थापना दिवस समारोह हिण्डाल्को मनोरंजनालय हॉल में उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया एन. नागेश ने व विशिष्ट अतिथि एवं हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एच. आर. हेड जसबीर सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ गाँधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्जवलित करके इन महापुरुषों को अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। इस अवसर पर मौसमी चक्रवर्ती ने सुमधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्ति भाव से ओत-प्रोत कर दिया।
हिण्डाल्को मनोरंजनालय के राजेश सिंह इन्दोलिया ने गाँधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिण्डाल्को पुस्तकालय एवं वाचनालय तथा मनोरंजनालय की उपलब्धियों की जानकारी दी व संबंधित आंकड़ों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सहकर्मियों को गाँधी एवं शास्त्री जयन्ती की बधाई देते हुए मुख्य अतिथि श्री नागेश ने सभी से गाँधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने गाँधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर पुष्पान्जलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन मनोरंजनालय के संजय सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों परनीत सिंह, जगन्नाथ नायक, कर्नल (से. नि.) संदीप खन्ना, राजीव झुनझुनवाला के साथ-साथ मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी व रेणुकूटवासी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में उपस्थित रहे।

