उमेश कुमार सिंह,, अनपरा
_सोनभद्र,स्थानीय थाना अनपरा क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राष्ट्रीय राज्य मार्ग डिबुलगंज चौराहा के पास स्थित एक खाली कंटेनर ट्रक पटरी के किनारे खड़ी कर चालक चाय पीने होटल पर गया था।गुरुवार की रात्रि समय तकरीबन८:००बजे परिचालक के गेट की तरफ खिड़की का सीसा तोड़कर चोरो ने सुनसान का मौका देख कंटेनर की बैटरी खोलने लगे उसी दौरान ग्रामीणों को खटपट के आवाज आई और दौड़ाकर दोनों चोरी को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।चोर बैटर खोलने में असफल रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपितों को थाने लेकर चली गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।थाना अनपरा उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोनों चोर डिबुलगंज निवासी है।इनको काफी चोटे आई है।इन दोनों को मेडिकल करा कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जायेगी_

