(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी/सोनभद्र।
दुद्धी ब्लॉक परिसर में बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।ब्लॉक परिसर में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई।ब्लॉक के नालियों तथा घास फूस सहित अन्य अनावश्यक पड़े वस्तुओं को हटाया गया और जगह जगह झाड़ू लगाकर सफाई की गई।सफाई अभियान के दौरान खण्ड विकास अधिकारी स्वयं खड़े रहे और अपने निर्देशन में सफाई अभियान चलाया।

खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक परिसर सहित ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों को रोस्टर बनाया गया है जिसके अनुसार सफाई अभियान चल रहा है।
सफाई अभियान के दौरान एडीओ आई एस बी विजय कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव सन्त कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

