मोहर्रम के 40 वा पर कर्बला के वाक्या को सून कर गमगीन दिखे लोग ।

By:

On: Wednesday, September 29, 2021 2:48 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में मोहर्रम के 40 वा के अवसर पर इस्साले सवाब के दृष्टिगत फातियाह और मिलाद का आयोजन रेणुकूट दर्जी मार्केट स्थित इमाम चौक पर हुसैनी युवा बरकत कमेटी द्वारा किया गया ।

इस मिलाद के कार्यक्रम में मुफ्ती अब्दुल कादिर (जबलपुरी),मशहूर नाथखा जाकिर सासारामि (सासाराम), रजी इस्मायिली (वाराणसी) ,तनवीर हुनर पलामूवी (गढ़वा),मज़हर हुसैन (रेनूकूट )आदि लोगो ने हिस्सा लिया ।

नाथखानो द्वारा इमाम हसन -हुसैन की याद अपने अपने नाथो के माध्यम से ताजा किया गया ।वही इस कार्यक्रम में उपस्थित मुफ़्ती अब्दुल कादिर द्वारा कर्बला की घटना का विस्तृत रूप से बयान कर के कर्बला में हुई वाक्या को लोगो के समकक्ष ऐसे प्रस्तुत किया मानो सामने चरितार्थ हो रहा हो । मुफ़्ती ने अपने बयान के माध्यम से लोगो को सारा वाक्या सुनाया और सारा वाक्या सुनकर उपस्थित लोग गमगीन एमं आंसू बहाते दिखे ।


इस कार्यक्रम में हुसैनी युवा बरकत कमेटी के अनवर अंसारी, नसीम खा, अजीम खा, शेरू खा, कमाल ,मंज़र,इरशाद कुरैशी ,अल्ताफ,फिरोज आदि कार्यकता के देख रेख में बहुत ही शांति के साथ आयोजित हुआ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment