दुद्धी/सोनभद्र।
रवि सिंह,”क्राइम जासूस”
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग, रेणुकूट द्वारा दुद्धी तहसील के 24 सितम्बर को ग्रामीणों के सतत विकास एवं उत्थान हेतु अनेकानेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के आयवर्धन तथा खेती के साथ अन्य विकल्पों से जुड़ने के लिए म्योरपुर तथा दुद्धी के 40 किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा उसके उपरान्त 14 किसानों को मछली के बच्चे भी सौंपे गए।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत कुमार ने कटौन्धी ग्राम में किसानों को मछली के बच्चे देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। किसानों को संबोधित करते हुए श्री अभिजीत ने कहा, कृषि के अलावा किसानों को मुर्गी पालन, गो पालन, पशुपालन व मत्यपालन से जुड़े अन्य कार्य भी करने चाहिए। ऐसा करके वह अपनी आयवर्धन के विकल्पों को तलाश सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के अनुनय कुमार, प्रशान्त कुशवाहा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

