पिपरी/ सोनभद्र ।
जनपद सोनभद्र के पिपरी में आज श्री नंदलाल वर्मा प्रदेश सचिव अपना दल (एस) के नेतृत्व में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवम सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री राजेंद्र पाल का पिपरी आगमन पर अपना दल यस के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत लोकल लेवल पर अपना दल (एस) को मजबूती देने के उद्देश से उनका आगमन हुआ । इस कार्यक्रम में उनके द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए किसी भी समय किसी भी समस्या के लिए उपलब्ध रहने की बात कही ।
उनके द्वारा उपस्थित सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुट जाने को कहा ।
इस कार्यक्रम में आरपी सिंह, कुबेर पटेल ,नवल कुमार सिंह ,ओमप्रकाश , शहजादे, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, महिला जिला अध्यक्ष ममता विश्वकर्मा, शीला दुबे ,सुषमा अग्रहरि ,आशा रावत, बीना देवी ,आरती गोस्वामी, संजू देवी, मंजू देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।


