रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में अपना दल (यस) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में महिला मंच के पदाधिकारीयों की बैठक ममता विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष महिला मंच की अध्यक्षता में की गई ।
इस बैठक में श्रीमती प्रीति सिंह ने पार्टी कार्यालय लखनऊ से दिए गए दिशा-निर्देशों को पदाधिकारियों को बताया एवं अपना दल (यस) में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने की बात कही जिससे पार्टी को मजबूती एवं बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया ।
उनके द्वारा जन चौपाल द्वारा हर विधानसभा में मीटिंग एवं बैठक करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया जिससे अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अनुप्रिया पटेल के बातों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।श्रीमती प्रीति सिंह ने सेक्टर लेवल पर संगठन का गठन करने पर जोर दिया गया ताकि आने वाले चुनाव में अपना दल (यस) दमदारी से लड़ सके । इसी क्रम में उनके द्वारा महिला मंच के हर पदाधिकारी गण को एक एक मीटिंग करने के लिए कहा गया । जिससे महिला संगठन और मजबूत हो सके ।
श्रीमती प्रीति सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया एमं अर्चना पटेल को राष्ट्रीय नेतृत्व में और अलका पटेल को महिला मंच प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दिया । इस मौके पर अपना दल (यस) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह, जिला अध्यक्ष ममता विश्वकर्मा, महिला मंच जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह , जिला महासचिव शीला दुबे ,विधानसभा उपाध्यक्ष ओबरा रीता चौरसिया , सुषमा अग्रहरि ,अर्चना श्रीवास्तव, संजू देवी, विधानसभा ओबरा उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे, सेक्टर सचिव संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे ।

