रेनुकूट सभासदों ने विधायक को सौपा ज्ञापन।

By:

On: Wednesday, September 15, 2021 9:08 AM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
रेणुकूट नगर पंचायत के सभासदों द्वारा ओबरा विधायक श्री संजय गोड से मिलकर रेनूकूट नगर पंचायत के विकास के लिए लिखित ज्ञापन देकर लगाई गुहार।

सभासदों द्वारा बताया गया कि रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा विकास कार्यों से संबंधित टेंडर बार-बार निरस्त किया जा रहा है , जिससे रेणुकूट नगर पंचायत का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। रेणुकूट नगर पंचायत के वार्डों में नालियां ध्वस्त व अवरूद्ध हैं जो बीमारियों को आमंत्रित करती हैं। पटिया टूटे हुए हैं, सोलर लाइट खराब पड़े हुए हैं,जिसके करण रात में अंधेरा होने के कारण किसी भी प्रकार की घटना /दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा हैं।सभासदों द्वारा यह भी कहा गया कि शौचालय की भी हालात बेकार हैं। नगर की व्यवस्था बद से बदतर एवं जर्जर स्थिति में है जिससे वहांँ की जनता में आक्रोश एवं रोष का माहौल है और नगर पंचायत में विकास कार्य प्रारंभ हो इसके लिए सभासद लगातार प्रयासरत हैं ।सभासद ने बताया कि इस संदर्भ में जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी से संपर्क करके इस समस्या से अवगत करा चुके हैं जिलाधिकारी महोदय ने जल्द ही विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है।इन सब बातों को लेकर सभासदों ने ओबरा विधायक श्री संजय गोड से भी मिलकर रेणुकूट नगर पंचायत के ठप पड़े हुए विकास कार्य को प्रारंभ कराने के लिए माँग की।

ओबरा विधायक ने कहा कि योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और रेणुकूट नगर पंचायत में लगभग पौने तीन करोड़ का फंड भी आवंटन कर चुकी है। विकास कार्य को रोकना उचित नहीं है इसे जल्द ही सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाना चाहिए। इस संदर्भ मे ओबरा विधायक ने शहरी नियोजन मंत्री से वार्ता करने की बात कही । इस अवसर पर सभासद राज वर्मा, प्रदीप मौर्या, रमलू चौधरी, विनोद गुप्ता, नौशाद मियां, असलम, नंदकिशोर आदि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment