(रवि सिंह/सिराजुल हुदा,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी/ सोनभद्र|
जनपद सोनभद्र के दुद्धी नगर में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज शाम 6:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टेशन, तहसील रोड ,मां काली रोड आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया|
नगर में फ्लैग मार्च के दौरान सड़क किनारे दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन सड़क के आसपास लगाकर इधर-उधर घूमने वाले वाहन स्वामियों के वाहन का पुलिस ने करीब आधे दर्जन वाहनों का ई चालान कर दिया है ,जिसके चलते वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया |फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान और दरोगा मौजूद रहे|


