नोटिस तमिला कराने क्षेत्र में जा रहे राजस्व चपरासी को टेलर ने मारी टक्कर मौत।

By:

On: Saturday, August 28, 2021 1:52 PM

---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र।
ब्रेकिंग न्यूज़ :-
घटना रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी मां काली मंदिर मोड के पास की

दुद्धी निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू की दुर्घटना में हुई मौत परिजनों मचा मातम ।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज शाम 4:30 बजे मारकुंडी पहाड़ी उतरने के दौरान राजस्व चपरासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ पप्पू जो अपने लूना से नोटिस तमिला कराने जा रहा था कि मारकुंडी घाट काली मंदिर मोड़ के पास टेलर की टक्कर से गंभीररूप से घायल होकर गिर पड़े जिससे लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया ।जहां उपस्थित चिकित्सक ने धर्मेंद्र कुमार की स्थिति को देख मृत घोषित कर दिया।

उधर अस्पताल के मेमो के माध्यम से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पहुंची पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया।

जानकारी होने पर तहसीलदार बृजेश वर्मा अपने अधीनस्थ राजस्व कर्मियों के साथ जिला अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी लिया थोड़ी देर बाद घर के लोगों को भी जानकारी हुई तो चपरासी धर्मेंद्र कुमार के चचेरे भाई लालबाबू अस्पताल में पहुंचकर अपने भाई के मृत होने की सूचना प्रभारी निरीक्षक रावटसगंज को लिखित रूप से देकर कानूनी कारवाही करने की मांग किया।उधर घर के लोग को जानकारी होते ही अस्पताल में पहुंचकर दहाड़े मार कर रोने लगे वही उपस्थित सभी राजस्व कर्मी की आंखें भी नम हो गई।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment