रेनूकूट/सोनभद्र ।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट के वार्ड नंबर 9 में 20 अगस्त को अपना दल एस की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह के नेतृत्व में रेणुकूट के सेक्टर एवं बूथ के गठन के दौरान लोगों से अपना दल यस नीति से लोगों को अवगत कराया गया ।
प्रीति सिंह ने कहा कि हमारी मुखिया अनुप्रिया पटेल सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाती रहती है हम जनता को उनकी हाथों को मजबूत करने की जरूरत है और मजबूती ज्यादा से ज्यादा अपना दल एस पार्टी से लोग जुड़े और अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करें । जिससे दबे कुचले और कमेरा समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा सके और उन्होंने कहा कि जो मान सम्मान हमारे पार्टी में महिलाओं को मिलती है वह मान सम्मान और किसी पार्टी में नहीं मिल पाती है ।
श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि हम सब को 59000 शिक्षकों की भर्ती पर बहन अनुप्रिया पटेल द्वारा किये गए कार्यों को जनता में बताना है और आगे हम लोग जनता की समस्याओं से उन्हें अवगत करते रहेंगे एमं इस अवसर पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के बारे महिलाओं को जागरूक किया गया इस दौरान वहां पर सेक्टर सचिव बूथ का गठन किया गया ।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे ,सक्रिय कार्यकर्ता संदीप गुप्ता, सेक्टर सचिव अरुण एवं जिला महासचिव शीला दुबे उपस्थित रहे,और इनके उपस्थिति में 40 लोगों द्वारा अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण ली गई।

