तरंगिनी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ।

By:

On: Wednesday, August 18, 2021 11:53 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।

18-08-2021 को रेनूकूट में तरंगिनी महिला मंडल ने इस साल धूमधाम से तीज उत्सव मनाया। तीज उत्सव का आयोजन हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में किया गया।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दो साल के अंतराल पर मनाए गए । तीज उत्सव में महिला मंडल की सदस्याओं के मध्य खुशियों का माहौल साफ देखा जा सकता था। कार्यक्रम में अनेक प्रकार के मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
तीज उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लश्र्मी नागेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके पश्चात गीत, नृत्य तथा लघु नाटिकाओं के सफल मंचन के जरिये महिला मंडल की सदस्याओं ने खूब वाहवाही लूटी।

अंत में हाउसी खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की सचिव ऋतु झुनझुनवाला एवं अंजु सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याएं सीमा मल्होत्रा, दीपाली मोहन, सुमन एलेक्स, नम्रता नायक एवं रेखा ठाकुर समेत अन्य सदस्याएं मौजूद रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment