रेणुकूट/सोनभद्र।
रेणुकूट स्थित हिण्डाल्को हॉस्पिटल में सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का शुभारंभ हिण्डाल्को के सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश की धर्मपत्नी एवं तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नागेश ने फीता काट कर किया।
इसके शुभारंभ के पश्चात अब हिण्डाल्को अस्पताल में 65 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़ गए हैं जहां ऑक्सीजन प्लांट के जरिये निर्बाध रूप से ऑक्सीजन सप्लाई चालू हो गई है।

गौरतलब है कि अप्रैल माह में कोविड की दूसरी लहर के दौरान लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसमें से सबसे बड़ी चुनौती ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति रही। इन्हीं परेशानियों से निपटने के लिए हिण्डाल्को में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के बाद अब सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम की शुरुआत की गई है । जिससे मरीजों को बेड पर ही तत्काल निर्बाध ऑक्सीजन मुहैया करवाई जा सके। इस मौके पर श्री नागेश ने कहा कि देश के डॉक्टरों द्वारा जताई जा रही कोविड की तीसरी लहर के आने की संभवना के मद्देनजर हिण्डाल्को अस्पताल में हरसंभव तैयारी पुख्ता की जा रही है।
इसी क्रम में ऑक्सीजन बेडों की संख्या भी बढ़ा कर 65 की गई है। साथ ही सिलेंडर प्रणाली से ऑक्सीजन आपूर्ति के साथ-साथ बेडों को केन्द्रीय ऑक्सीजन प्रणाली से भी जोड़ा गया है।
वहीं हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इसके लिए हिण्डाल्को अस्पताल हरसंभव तैयारी कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में हिण्डाल्को के सीओओ एन. नागेश, एचआर हेड जसबीर सिंह, प्लांट्स हेड- बी.जे. एलेक्जेंडर, जे.पी. नायक, विनोद ठाकुर, फाइनॉन्स हेड संजीव राजदेरकर समेत सुमन एलेक्स, नम्रता नायक, सीमा मल्होत्रा, रेखा ठाकुर, हिण्डाल्को अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर भास्कर दत्ता, डॉक्टर नीलम त्रिपाठी, डॉक्टर अजय गुगलानी ने प्रत्येक वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल विवरित कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

