(रवि सिंह,”क्राइम जासूस”)
(दुद्धी /सोनभद्र )दुद्धी विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत डूमरडीहा पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
जिसके तहत सभी ग्राम पूर्व व नवनिर्वाचित प्रतिनिधि एवं ग्रामीण की उपस्थिति में 8:00 बजे ग्राम प्रधान कुलपति पत्नी सुभाष कुशवाहा के उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान जाने के बाद राष्ट्रीय झंडे को सलामी दिया एवं इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों व वीर जवानों के कुर्बानी को याद करते हुए एवं उनकी महान माताओ को धन्यवाद देते हुए भारत माता की जय उद्घोष के साथ पंचायत परिसर में नारे गूंजे ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई देते हुए ग्राम प्रधान फुलपति देवी ने कहा कि आज 200 वर्षों के बाद अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए भारत देश को सन 1947 दिनाँक 15 अगस्त आज ही की तारीख को संपूर्ण रुप से देश को स्वतंत्रता मिली थी जिसके एवज में हम स्वतंत्र रूप से अपने आप को स्वतंत्र महसूस करते हैं।चूकि आजादी का हम सब आज 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं संपूर्ण भारत में सर्वप्रथम दिल्ली के लाल किला पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया ।
इसी क्रम में आज हमारे ग्राम पंचायत में भी हमारे द्वारा सभी ग्राम सदस्य ग्राम प्रतिनिधि व आस्था एवं सचिव के संयुक्त उपस्थिति में तीन रंग तिरंगा राष्ट्रीयध्वज फहराया गया और सभी को इस राष्ट्रीय पर्व पर मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान कई वक्ताओं ने वह गांव के प्रबुद्ध जनों ने भी अपने आजादी के भावना से ओतप्रोत विचारों को भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रधान पति सुभाष कुशवाहा,ग्राम राजेश कुमार,मोहन ,रामभरक,अजय सदस्य, सरोजा देवी,अनिल मौर्या, दीपक मिश्रा,गयासुद्दीन, चमन शाह,रमेश कुशवाहा, ग्राम सचिव मेराज अहमद,राजा मिश्रा, सरोजा देवी समाजसेवी महिला ,आगनबाडी सरस्वती देवी, राजेन्द्र कुशवाहा अशोक कुशवाहा,हनेश्वर कुशवाहा,भोला पनिका नन्दू मौर्या,बीडीसी सतेंद्र, सहित गांव के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

